*कबीरधाम जिले के जुनवानी जंगल और सुरजपुरा जंगल धान खरीदी केन्द्र में 546 बोरा धुन लगे और पुराने धान की खरीदी*

*एसडीएम ने जब्त की धान*

*कलेक्टर ने समिति प्रबंधक पर कड़ी कानूनी कार्यवाही के निर्देश*

कवर्धां,। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित जुनवानी जंगल और सुरजपुरा जंगल उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के पहले दिन ही समिति प्रबंधन द्वारा 546 बोरा पुराने धान धुन लगे हुए धान की खरीदी करने का प्रकरण सामने आया हैं।

जनवानी में 246 कट्टा धान ओर सुरजपुरा जंगल में 300 कट्ा पुरान धान जब्त किए गए है। जब्त की गई धान की अनुमानित मुल्य 5 लाख 46 हजार रूपए बताई जा रही है।

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जुनवानी और सुरजपुरा उपार्जन केन्द्र में जब्त की गई धान व पूरे प्रकरण की जांच करने करते हुए उपार्जन केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने व एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए है।

एसडीएम श्री विनय सोनी ने बताया कि कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर धान के अवैध परिवहन,भण्डारण और उपार्जन केन्द्रों में अमानक स्तर के धान की खरीदी को रोकने के लिए बनाई गई टीम के द्वारा रविवार को रेंगााखार के जुनवानी धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया हैं। औचक निरीक्षण में समिति प्रबंधक तुलसीराम सेन द्वारा भंवर सिंह खुसरों और उनकी पत्नी रजवंतीन द्वारा लाए गए 246 कट्टा धान की खरीदी गई है। खरीदी की गई धान को जब जांच किया गया तो पाया गया कि सभी धान पुराने थे, और सभी धान में धुन लगे हुए पाए गए।

एसडीएम ने बताया कि समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदी करने के लिए राज्य शासन द्वारा दिए निर्देशों के पालन नहीं किया। नियमानुसार जब भी उपार्जन केन्द्र में धान लाए जाते है, ताकि खरीदी से पहले धान की ढेरी लगाई जाती है,लेकिन यहां धान की ढेरी नहीं लगाई गई। सीधे समिति के नए बोरे में धान को उलट दिया गया। धान में धुन लगे और अमानक होने के कारण धान जब्त कर लिया गया है।
वही एक अन्य कार्यवाही में सहसुपर लोहारा की टीम ने कुरवा सोसायटी के अंतर्गत सुरजपुरा जंगल में भी 3 सौ कट्ा पुराना धान भी जब्त की है। सुरजपुरा उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षा में माया गया कि डोंगर सिंह पिता अंनत राम द्वारा 300 कटृटा धान बिना ढेरी लगाए समिति के नए बोरे में पलटा जा रहा था। अमानक और पुराना धन होने के कारण उक्त धान को माजदा वाहन क्रमांक सीजी 08 यू 7147 के साथ धान को जब्त किया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़