दुर्गबालोद

संदिग्ध रूप से ग्रुप बना लोगो को ठगी का शिकार बनाये घूम रहे लोगो पर बालोद पुलिस की कार्यवाही

,अनीश, राजपूत

बालोद –शहर के अंदर संदिग्ध रूप से 5 /6 लोग घूमते हुए पाये गये जिसमे 3 महिला और 3 पुरुष थे।यह लोग घर-घर जाकर हमारे साथी का देहांत हो गया मदद कर दो कहकर पैसा वशूला करते थे जब बालोद थाना को यह सूचना मिली तो बालोद थाना प्रभारी अमर सिंह सिद्धार द्वारा तात्कालिक रूप से थाना बुलाकर उनसे इस बारे में पूछताछ किया गया।तो उनके द्वारा बातो में उलट पलट जवाब दिया गया जिस्से संदेह हुआ कि यह लोग

झूट बोल रहे है वही इन लोगो ने अपना ठिकाना बालोद के रेलवे स्टेशन बताया जो कि गलत था यह लोग दुर्ग के निवासी है आपको बता दे कि यह लोग अपने किसी साथी का देहांत हो गया है मदद कर दो कहकर पैसे वसूलते घूम रहे थे ऐसे लोग आपके घर की रेकी भी कर लेते है इनका एक लीडर भी होता है जो प्लानिंग करता है। ये किसी बड़े चोरी या बड़े हेराफेरी को अंजाम दे सकते है। संतु यादव 20 वर्ष बोरसी वार्ड दुर्ग
,द्वारिका राजपूत 50 वर्ष नयापारा दुर्ग ,जुगेश यादव 22 वर्ष ग्रीन चौक दुर्ग के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्ययालय पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया वही महिलाओं को समझाइश दे कर छोड़ा गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button