रायपुर

 कुछ IPS हो सकते हैं इधर से उधर, इन्हें दी जा सकती है दुर्ग की कमान

 कुछ IPS हो सकते हैं इधर से उधर, इन्हें दी जा सकती है दुर्ग की कमा

डी,एन, योगी

रायपुर राज्य सरकार आजकल में कुछ आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर सकती है। कुछ अफसरों को नई पोस्टिंग भी मिलेंगी। इनमें दो एडीजी समेत कुछ एसपी के नाम शामिल हैं। सीएम के करीबी सूत्रों का कहना है, आदेश आज भी निकल सकता है या कल दंतेवाड़ा उपचुनाव में पोलिंग के बाद। सरकार के पास ट्रांसफर की नोटशीट पहुंच गई। मुख्यमंत्री का सिर्फ दस्तखत होना बाकी है।

जानकारी के अनुसार एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एसआरपी कल्लूरी को वहां से हटाकर पुलिस ट्रेनिंग अकादमी भेजने का प्रस्ताव गया है। अभी ट्रांसपोर्ट में दो-दो आईपीएस हो गए हैं। कल्लूरी और डी रविशंकर। कल्लूरी एडीजी रैंक के आईपीएस हैं। दुर्ग के एसपी प्रखर पाण्डेय की जगह डीआईजी अजय यादव को दुर्ग का एसएसपी बनाकर भेजा जाएगा। इस वीवीआईपी जिले के लिए अजय का नाम फायनल माना जा रहा है। अजय यादव बिलासपुर, जांजगीर समेत कई जिलों के एसपी रह चुके है। अभी इंटेलिजेंस में पोस्टेड हैं।
: एडीजी पवनदेव को भी नई पोस्टिंग मिल सकती है। पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया जा सकता है। कारपोरेशन में अभी एमडी और मैनेजिंग डायरेक्टर, दोनों डीजीपी डीएम अवस्थी हैं। डीजीपी वैसे कारपोरेशन के पदेन चेयरमैन होते हैं। एएन उपध्याय के रिटायर होने के बाद दोनों चार्ज डीएम के पास आ गया है। पता चला है, लिस्ट जब सरकार फायनल करेगी तो जाहिर है कुछ और नाम जुड़ जाएंगे। क्योंकि, सीएम हाउस में जब लिस्ट तैयार होती है, तो उस समय कौन कैसा काम कर रहा, इसकी भी चर्चा हो जाती है। इसमें दो-एक एसपी का ग्रह-नक्षत्र खराब हो जाए, तो आश्चर्य नहीं। लिहाजा, कई पुलिस अधीक्षकों की रात की नींद उड़ी रहेगी, जब तक लिस्ट नहीं निकल जाती। और, यह भी हो सकता है कि जिनके नाम गए हैं, उसमें विचार होने के बाद सरकार एकाध को अभयदान भी दे दे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button