रायपुर

: बदलापुर में मेरे खिलाफ 24 घंटे में 3 अलग अलग थानों में FIR, राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण सरकार के खिलाफ मानवाधिकार आयोग पहुँचे गौरीशंकर श्रीवास;

: बदलापुर में मेरे खिलाफ 24 घंटे में 3 अलग अलग थानों में FIR, राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण सरकार के खिलाफ मानवाधिकार आयोग पहुँचे गौरीशंकर श्रीवास;
रायपुर, भाजपा नेता को प्रताड़ित करने का मामला राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा। भाजपा प्रवक्ता ने गौरीशंकर श्रीवास ने आयोग को सौंपे शिकायत में बताया कि किस तरह उनके खिलाफ राजनीतिक दुर्भावनावश सरकार द्वारा सभी एफआईआर करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेरी शिकायत का आवेदन राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वीकार कर लिया है।

भाजपा के प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के ऊपर 24 घंटे के अंदर एक के बाद एक करके 3 एफआईआर दर्ज कराया गया था। गौरतबल है भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ दो दिन मे तीन एफआईआर दर्ज किया गया था जिसके खिलाफ गौरी शंकर श्रीवास् ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री समेत गृहसचिव राज्यपाल को सीडी और सबूत भेजे थे जिसमे उनको फंसाने की तैयारी की गयी थी।
: लगातार सरकार के खिलाफ मै मुखर रहा हू जिस कारण मुझे टारगेट किया जा रहा है राज्य मानवाधिकार आयोग ने मेरी मांग और विषय की गंभीरता को समझते हुए केस आज पंजीबद्ध किया है। सरकार पर पुलिस के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए, गौरीशंकर ने कहा कि सत्ता मे बैठकर इस तरह का षडयंत्र रचना और पुलिस का दुरूपयोग करना भूपेश बघेल सरकार की आदत बनती जा रही है, लेकिन विपक्ष में होने की वजह से हम सरकार के किसी भी जनविरोधी कृत्यों पर शांत नही बैठकर उसका जोरदार प्रतिकार करते रहेंगे। गौरीशंकर ने कहा कि वे डरने वालो में से नही हैं। सरकार के खिलाफ मुखरता से जनहित के मुद्दे उठाता रहूंगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button