कवर्धादुर्ग

नेशनल हाईवे बोड़ला स्थित यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने लिया गया व्यापारियों एवं सब्जी विक्रेताओं की बै

नेशनल हाईवे बोड़ला स्थित यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने लिया गया व्यापारियों एवं सब्जी विक्रेताओं की बै

कवर्धा,नेशनल हाईवे क्रमांक 30 बोड़ला के रोड किनारे अतिक्रमण एवं यातायात व्यवस्था को सृदृढ़ किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के उपस्थिति में तहसीलदार बोड़ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बोड़ला, एवं थाना प्रभारी बोड़ला के द्वारा नगर पंचायत बोड़ला के व्यापारियों एवं सब्जी विक्रेताओं की बैठक ली गयी।

उक्त बैठक में समस्त व्यापारियों से आग्रह किया गया कि रोड किनारे लगाये ठेला, गुंमठी एवं दुकान के बाहर रोड में लगाये गये शेड को हटाया जावे तथा नगर पंचायत बोड़ला में लग रहे साप्ताहिक बाजार को यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पूर्व में बनाये गये बाजार में लगाये जाने हेतु आग्रह किया गया तथा समस्त व्यापारियों को बताया गया कि स्वंय के द्वारा अतिक्रमण को व्यवस्थित कर ले अन्यथा निकट भविष्य में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जावेगा। जिससे आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button