*कबीरधाम पुलिस में पदोन्नति* *तीन सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक* *पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई और शुभकामनाएं*
*कबीरधाम पुलिस में पदोन्नति*
*तीन सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक*
*पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई और शुभकामनाएं*
कबीरधाम पुलिस में तीन सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल ने उन्हें स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। पदोन्नत अधिकारियों में उमा उपाध्याय, रघुवंश लाल पाटिल और इसराइल खान शामिल हैं।
*पुलिस अधीक्षक का संदेश:*
पदोन्नति केवल पद और दायित्व की वृद्धि नहीं, बल्कि यह कर्तव्यों के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता की स्वीकृति है। आशा है कि पदोन्नत अधिकारी अपने अनुभव, निष्ठा और मेहनत से विभाग की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान करेंगे।
*बधाई और शुभकामनाएं:*
पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
*कबीरधाम पुलिस में पदोन्नति*
*तीन सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक*
*पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई और शुभकामनाएं*




