कवर्धादुर्ग

कबीरधाम जिला मे गुरु महोत्सव संपन्न

कबीरधाम जिला मे गुरु महोत्सव संपन्न

कवर्धा-दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा कबीरधाम जिला मे गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो दिवसीय 24 एवं 25 जुलाई 2019 को गुरु महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे पहले दिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक दिल्ली से पधारे हुए स्वामी अखिलेशानंद जी साध्वी बहन सुधा भारती जी एवं साध्वी बहन चंद्रप्रभा भारती जी की भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसे भक्त गण मंत्रमुग्ध होकर संगीत का रसपान किये। उक्त कार्यक्रम में पार्षद नरेन्द्र देवाँगन, डाँ० बल्लू चंद्रवंशी, व्यास नारायण तिवारी, नरेन्द्र शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, जितेन्द्र नामदेव, भावेश मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात आरती पूजा किया गया ।
दूसरे दिन सुबह 9 बजे से 01 बजे तक गुरु पूजा किया गया जिसमे साध्वी बहन सुधा भारती जी एवं

स्वामी अखिलेशानंद जी के द्वारा संगीत मय भजन सुनाया गया तथा साध्वी बहन चंद्रप्रभा भारती जी के मुखारबिंद से *गुरुदेव श्री आशुतोष जी महाराज जी* की महिमा और चमत्कारो, रहस्यों का श्रवण किये ।तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर गुरुदेव आशुतोष जी महाराज जी की आरती हुई उसके बाद भंडारा का कार्यक्रम हुआ जिसमे 300 से भी अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया । प्रसादी ग्रहण पश्चात कुछ लोगों द्वारा ज्ञान दीक्षा लिया गया ।
गुरुदेव श्री आशुतोष जी महाराज जी की असीम कृपा से दिल्ली से पधारे गुरुजी के शिष्या साध्वी बहन सुधा भारती जी व साध्वी बहन चंद्रप्रभा भारती जी एवं स्वामी अखिलेशानंद जी के सेवा सत्कार का अवसर वार्ड क्र०14 के पार्षद व पूर्व मिडिया प्रभारी जिला काँग्रेस कमेटी कबीरधाम

नरेन्द्र देवाँगन के पूरे परिवार को मिला और वह परिवार धन्य हो गया ।
कार्यक्रम में पंडरिया के विधायक *ममता चंद्राकर जी, महिला काँग्रेस के जिलाध्यक्ष सावित्री साहू , शहर अध्यक्ष व पार्षद वर्षारानी ठाकुर, गंगोत्री योगी, पदमा ठाकुर, सुरेश गुप्ता, आत्मानंद गुप्ता, मोचन चंद्रवंशी, गणेश योगी व समस्त शहर व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम मे संतोष साहू , सोनू साहू , भागबली साहू ,योगेश साहू , शेर सिंह चंद्रौल, रामचरण राजपूत, संजय साहू व ग्राम कोलेगांव व सोनपुरी के सेवादार लोग अपनी सेवा देकर अपने भाग्य को धन्य किये ।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button