विजयकुमार धृतलहरे को राष्ट्रीय सह सचिव बनाऐ जाने पर शासकीय राशनदूकानदारो ने किया सम्मान !
कवर्धा -: आज कबीरधाम जिला शासकीय राशनदूकानदार संघ ने नगर के सुधा वाटिका में जिला के चारो विकासखण्ड के शासकीय राशनदूकादारो का आवश्यक बैठक आयोजित कर अपने विभिन्न समस्या को सरकार से मांग करने पर सहमती हुई जिसमें छत्तीसगढ के राशनदूकानदारो को 30 रुपये क्यून्टल चावल वितरण में कमीशन दिया जा रहा है ! और मध्यान भोजन पुरकपोषण अमृत नमक व समाजिक सुरक्षा के चावल वितरण में बेगारी एवं शक्कर मिट्टीतेल वितरण में कमीशन नही के समान है ऊसे देश के अन्य राज्य के समकक्ष छत्तीसगढ राज्य भी कमीशन 250 रुपये कमीशन दें और स्थाई विक्रेता को करें साथ ही 30000 रुपये महिना वेतन दिया जाये साथ ही खाली बारदाना का कीमत 20रूपये कम से कम सरकार दें ! और पोषण राशी विगत 30 माह का रुका है ऊसे सिघ्र सरकार प्रदान करें साथ ही अधार सिडिंग टेबलेट क्रय की राशी जो रुकी है ऊसे सिघ्र सरकार से मांग है दूकानदारो को दिया जाये इन तमाम मांगो पर शासकीय राशन दूकानदार एक मत होकर सरकार से मांग करने सिघ्र खाद्य मंत्री माननीय अमरजीत भगत व सचिव डां कमल प्रित से करने निर्णय किये है !साथ ही सरकार ने हाल में राशनदूकान में सी सी कैमरा लगाने व तिरंगा कलर में पोताई का निर्णय किया है ऊसे दूकान दार समर्थन करते है स्वागत करते है पर सभी खर्ज सरकार निर्वहन करें तो जबकी सरकार दूकानदारो के ऊपर जबरन दबाव कर खुद के खर्चे से सी सी कैमरा रंग रोधन कराने पत्र जारी किया है जो कोई भी दूकानदार के ऊतनी कमाई नही है जिसमे ये खर्च ऊठाया जा सके इसलिऐ दूकानदार सरकार से खर्च देने की मांग कर रहे है ! वही आज के बैठक में कवर्धा जिला के विक्रेता विजयकुमार धृतलहरे को आल इडिया फेयर प्राइस शाप डिलर फ्रेडरेशन में सह सचिव बनाया गया है जिससे कवर्धा जिला को राष्ट्रीय स्तर में स्थान प्राप्त हुआ है जिसके कारण जिला के राशनदूकानदारो ने विजयकुमार धृतलहरे का जोरदार सम्मान सतकार किया !
इस अवसर में जिला अध्यक्ष पवनपटेल जिला कोष अध्यक्ष लछ्मन भटट सचिव विशेष बंजारे बलदाऊ ठाकूर कवर्धा अध्यक्ष सहसपुर लोहारा अध्यक्ष शाहिद खान ऊपाध्यक्ष बिलाष श्रीवास्तव बोडला अध्यक्ष देवचंद वर्मा ऊपाध्यक्ष शत्रुहन झारिया पंडरिया ऊपाध्यक्ष रामकुमार बंजारे सचिव भुवनेशवर साहू मनिराम निर्मलकर जितेन्द्रसिह ठाकूर व सभी राशनदूकानदार शामिल रहे है !

Spread the love

You missed