आयकर कटौती से संबंधित प्रशिक्षण 31 मई को
कवर्धा, जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के अधीनस्थ पदस्थ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, स्थापना प्रभारी के लिए आगामी 31 मई 2019 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयकर कटौती से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्मचारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के अधीनस्थ कार्यरत करदाता शासकीय सेवकों से टीडीएस की मासिक कटौती कर त्रैमासिक एवं वार्षिक विवरणी एवं आयकर रिर्टन, आयकर विभाग को समय सीमा के भीतर ऑनलाईन प्रेषित और टीडीएस और उनका तकनीकी दल द्वारा सेमीनार आयोजित प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कहा है।




