नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवार ने शनिवार को अपने ऊपर हुए हमले के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। थप्पड़ कांड के बाद रविवार को केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया और कहा, ‘पांच साल में यह मुझ पर नौवां हमला था और सीएम बनने के बाद पांचवां हमला। मुझे नहीं लगता देश के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री पर इतने हमले हुए होंगे। दिल्ली का सीएम ही देश के अकेला सीएम है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उसकी विरोधी पार्टी यानी भाजपा के हाथ है। इस हमलावर को भाजपा ने भेजा था। यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि जो भी मोदीजी के खिलाफ बोलेगा इस देश के अंदर, उसको बक्शा नहीं जाएगा। ये तानाशाही की निशानी है कि अपने खिलाफ हर आवाज को बंद कर दिया जाए।’ इससे पहले रविवार सुबह केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले युवक के खिलाफ रविवार सुबह एफआईआर दर्ज कर ली गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आईपीसी सेक्शन 323 के तहत आरोपी सुरेश के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। बता दें, शनिवार शाम दिल्ली में एक रोड शो के दौरान सुरेश ने केजरीवाल पर हमला किया था। घटना तब हुई जब केजरीवाल मोतीनगर में रोड शो कर रहे थे। इसके बाद आप कार्यकर्ताों ने युवक की पिटाई कर दी थी और पुलिस के हवाले कर दिया था। दिल्ली के कैलाश पार्क निवासी सुरेश की पत्नी के मुताबिक, वो नरेंद्र मोदी के खिलाफ केरजीवाल के दिए बयानों से खफा था। यह पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल पर इस प्रकार से हमला हुआ हो, पहले भी कई बार उन पर लोगों ने इसी तरह हमले किए हैं। वर्ष 2016 के अप्रैल में दिल्ली के सचिवालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन पर किसी ने जूता फेंककर मारा था। बाद में पता चला कि जूता फेंकने वाले आदमी का नाम वेदप्रकाश शर्मा था, जो कि आम आदमी सेना का कार्यकर्ता था। केजरीवाल पर एक बार किसी ने सीडी भी उछालकर मारी थी। फरवरी, 2016 में लुधियाना में केजरीवाल की कार पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला किया था। इससे कार का सामने वाला शीशा टूट गया था। जनवरी, 2016 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने का मामला तब सामने आया जब वे ऑड ईवन फॉर्मूले के 15 दिवसीय ट्रायल की सफलता का जश्न मना रहे थे। वे सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी एक महिला ने उन पर स्याही फेंकी थी। वर्ष 2014 में भी दिसंबर के महीने में जब केजरीवाल दिल्ली में एक रैली कर रहे थे, तब एक लड़के ने उन पर पत्थर फेंका था। इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। दिसंबर 2014 में ही दिल्ली में एक रैली के वक्त उन पर किसी ने अंडे फेंक दिए थे। दिल्ली में ही एक रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल को एक ऑटो चालक ने थप्पड़ मारा था। Spread the love Post navigation थप्पड़ काण्ड : केजरीवाल पर 6 साल में हुए 12 हमले न्याय योजना गरीबों का जीवन बदल देगी : प्रियंका गांधी