कवर्धा

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने फोर्स ऐकडमी के लिए हाई जम्प कीट का शुभारंभ किया

खिलाडियों ने हाई जम्प कीट में ट्रायल कर दिखाया अपना जौहर

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने फोर्स ऐकडमी के लिए हाई जम्प कीट का शुभारंभ किया

खिलाडियों ने हाई जम्प कीट में ट्रायल कर दिखाया अपना जौहर

कवर्धा,  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पीजी कॉलेज मैदान में कबीरधाम जिले की फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों की सुविधा का विस्तार करते हुए 3 लाख रूपए की लागत से हाई जंप गद्दा की सौगात दी, जिसका शुभारंभ किया गया। मंत्री श्री अकबर को खिलाड़ियों ने हाई जंप गद्दा ट्रायल कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, श्री मुखीराम मरकाम, श्री कलीम खान, श्री अगम दास अनंत, श्री बिलाल खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-जवान, खिलाडी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि हाई जंप खेल में इस प्रकार हाई जंप कीट का उपयोग किया जाता है। मंत्री श्री अकबर के विशेष प्रयास से आज हाई जंप गद्दा कीट उपलब्ध होने से क्षेत्र के युवा शारीरिक मापदंड की परीक्षाओं में और अधिक अंक प्राप्त कर सकेंगे। हाई जंप प्रतियोगी परीक्षा के शारीरिक मापदंड में चयन के लिए महत्वपूर्ण है। फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों ने हाई जंप गद्दा उपलब्ध कराने के लिए मंत्री श्री अकबर का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मंत्री श्री अकबर ने कबीरधाम प्रवास के दौरान आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया था और खिलाड़ियों से चर्चा कर उनके सुविधाओं की जानकारी ली थी। इस दौरान फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों द्वारा हाई जंप कीट की मांग की गई थी। मंत्री श्री अकबर ने खिलाड़ियों के मांग पर उनकी सुविधाओं की विस्तार करते हुए जंप कीट के लिए तत्काल 3 लाख रूपए की घोषणा की थी, जिसका विधिवत शुभारंभ किया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button