कवर्धा

 गौवंशों की सुरक्षा के लिए चिल्फी पुलिस की अनूठी पहल** NH पर विचरण करने वाले गौवंशों को पहनाया रेडियम बेल्ट, हादसे रोकने की कवायद** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम। थाना चिल्फी पुलिस टीम एवं यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल की गई। थाना चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर विचरण करने वाले गौवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाया गया। पुलिस के अनुसार, रात्रि के समय सड़क पर विचरण करने वाले गौवंश वाहन चालकों को दूर से स्पष्ट दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके, इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यवाही कबीरधाम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी लगातार की जा रही है। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि रात्रि में वाहन सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से चलाएं और सड़क पर मौजूद गौवंशों का विशेष ध्यान रखें।  गौवंशों की सुरक्षा के साथ सड़क हादसों पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस की सराहनीय पहल।  कबीरधाम | थाना चिल्फी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 गौवंशों की सुरक्षा के लिए चिल्फी पुलिस की अनूठी पहल**

NH पर विचरण करने वाले गौवंशों को पहनाया रेडियम बेल्ट, हादसे रोकने की कवायद**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीरधाम। थाना चिल्फी पुलिस टीम एवं यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल की गई। थाना चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर विचरण करने वाले गौवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाया गया।

पुलिस के अनुसार, रात्रि के समय सड़क पर विचरण करने वाले गौवंश वाहन चालकों को दूर से स्पष्ट दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके, इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

यह कार्यवाही कबीरधाम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी लगातार की जा रही है। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि रात्रि में वाहन सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से चलाएं और सड़क पर मौजूद गौवंशों का विशेष ध्यान रखें।

 गौवंशों की सुरक्षा के साथ सड़क हादसों पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस की सराहनीय पहल।

 कबीरधाम | थाना चिल्फी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button