कवर्धा

हर बुथ में होगा मजदूर इंटक कार्यकर्ता – संजू तिवारी

हर बुथ में होगा मजदूर इंटक कार्यकर्ता – संजू तिवारी
/कवर्धा. हर बुथ में असंगठित मजूदर कांगे्स इंटक का बुथ अध्यक्ष बनाकर प्रत्येक बुथ को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे जनकल्याणकारी एवं मजदूर हित में योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे. उक्त उद्गार असंगठित मजदूर कांगे्स इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजू तिवारी ने कार्यकर्ता बैठक में कहा.
कवर्धा के विश्राम गृह में मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बुथ में असंगठित मजदूर कांगे्स इंटक का बुथ अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा जो उक्त बुथ में अपनी कार्यकारिणी का गठन करेगा जिससे संगठन के कार्य में मजबूती आएगी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार द्वारा मजदूरों के हित में अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है जो प्रचार प्रसार के अभाव में जरूरतमंद तक नहीं पहुंच पा रहा है जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए श्रमिक साथियों एवं जरूरतमंदों को लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करे. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन करते हुए जिला कांगे्स कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि प्रत्येक बुथ में कांगे्रस पार्टी की ओर से 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमें से एक सदस्य मजदूर कांगे्स इंटक से होगा.अत: प्रत्येक बुथ में मजदूर कांग्रेस इंटक की नियुक्ति का कार्य शिघ्र पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि बुथ मजबूत रखने से चुनाव के वक्त संगठन मजबूती के साथ अपना कार्य करेगी और किसी भी चुनाव को जितने के लिए सबसे आवश्यक कार्य बुथ का मजबूत रहना है. इस अवसर पर असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यानंद चंद्रवंशी , राहूल सिन्हा, सुमित पाल (रोमी), खनूजा, प्रदेश सचिव सतीष त्रिपाठी, पीलाराम कौशिक, जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम पटेल, सुशील मानिकपुरी, संतराम यादव, बृजेश तिवारी, हिरेश चतुर्वेदी, सहजादा खान, नेमीचंद पटेल, संतोष कौशिक, राकेश धुर्वे, पवन बंजारे, विजय बाजकर , राजकुमार कुर्रे, तुलाराम धुर्वे, बाबूलाल साहू, गीताराम साहू सहित बड़ी संख्या में इंटक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Spread the love

Related Articles

Back to top button