सावन के अंतिम सोमवार को कवर्धा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा में उमड़ी हजारों शिवभक्तों की भीड़, गूंजा हर-हर महादेव कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। सावन मास के अंतिम सोमवार, 24 अगस्त 2026 को धर्मनगरी कवर्धा में आस्था और भक्ति का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा शहर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। हर हर शंकर जय जय शंकर सेवा समिति, कवर्धा द्वारा राजाधिराज भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 3 बजे बूढ़ा महादेव मंदिर (जानकी रमण प्रभु देवालय) से शुरू हुई पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंबेडकर चौक पहुंची। यहां भस्म आरती एवं शाही आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन किया गया। नागपुर की झांकी और ढोल-ताशा बना आकर्षण शोभायात्रा में नागपुर से आई सुप्रसिद्ध मां काली की झांकी, 3 स्टार धुमाल नागपुर की ढोल-ताशा एवं डमरू अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में कवर्धा सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार, पालकी यात्रा में लगभग 50 से 60 हजार शिवभक्तों के शामिल होने से पूरा कवर्धा शहर भक्तिमय नजर आया। महाआरती में शामिल हुए कई गणमान्य अतिथि आयोजन समिति के मुख्य आयोजक सौरभ शर्मा के अनुसार महाआरती में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अतुल देशलहरा, पूर्व पंडरिया विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, गणेश तिवारी, नितेश अग्रवाल, सलिल चंद्राकर, मनोज ठाकुर सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की आयोजन समिति की सराहना महाआरती में शामिल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आयोजन समिति के सदस्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कवर्धा में उन्होंने पहली बार इतनी ऐतिहासिक भीड़ देखी है। उन्होंने आयोजन के पीछे समिति के सदस्यों द्वारा किए गए परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ही कवर्धा को धर्मनगरी की पहचान को और मजबूत बनाते हैं। आयोजन को लेकर विवादित बयान भी चर्चा में वहीं आयोजन के संरक्षक एवं ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने अपने संबोधन में आयोजन के उद्देश्य को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि यह आयोजन “विधर्मियों के सर्वनाश” के लिए किया गया था और आने वाले समय में यह और ऐतिहासिक रूप धारण करेगा। उनके इस कथन को लेकर भी कार्यक्रम के बाद चर्चा का माहौल बना रहा। समिति के सदस्यों का योगदान इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक उमंग पाण्डेय, सौरभ शर्मा सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सावन के अंतिम सोमवार पर निकली बाबा महाकाल की यह भव्य पालकी यात्रा कवर्धा में आस्था, भक्ति और धार्मिक उत्साह का बड़ा दृश्य प्रस्तुत कर गई। देर तक पूरा शहर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखते रहिए — डी.एन. योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation कवर्धा का प्रतिभा एक दिन देश का गौरव बनेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान** पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान** उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों के बीच बैठकर की आत्मीय बातचीत, पढ़ाई और भविष्य के सपनों की ली जानकारी** मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह के साथ प्रेरक पुस्तकें भी की गईं भेंट** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट