पदोन्नति में TET की अनिवार्यता समाप्त करने शिक्षक संघ ने उठाई आवाज**

वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग, जिला अध्यक्ष रामशरण चंद्रवंशी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी.एन. योगी की रिपोर्ट

कवर्धा, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला इकाई कबीरधाम ने शिक्षकों की पदोन्नति में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने तथा वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन एवं मांग पत्र प्रस्तुत किया है।

संघ का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया में लंबे समय से सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षकों की वरिष्ठता और सेवाकाल को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। केवल TET को अनिवार्य किए जाने से वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों में असंतोष और निराशा की स्थिति बनी हुई है।

शिक्षक संघ ने अपने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के अधिकांश सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति TET संबंधी नए नियमों के प्रभावी होने से पहले हुई है। ऐसे में वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों पर नए नियमों को भूतलक्षी प्रभाव से लागू करना न्यायोचित नहीं है।

संघ ने मांग की है कि यदि शिक्षकों की दक्षता का मूल्यांकन आवश्यक माना जाता है तो विभागीय प्रशिक्षण अथवा विभागीय पदोन्नति परीक्षा का विकल्प रखा जाए। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं उपलब्ध छूट का लाभ देते हुए पदोन्नति नियमों में आवश्यक संशोधन किया जाए।

ज्ञापन में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा एवं संबंधित कर्मचारी संगठनों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग भी की गई है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रामशरण चंद्रवंशी, जिला सचिव कन्हैया लाल साहू सहित कपिल दास मानिकपुरी, दिनेश कुमार ठाकुर, दीपक नेताम, सुरेश वर्मा, संजय ध्रुव, बलवंत सिंह, रघुनंदन गुप्ता, उतरा वर्मा सहित शिक्षक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठता के अधिकार और अनुभवी शिक्षकों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी तथा मांगों के निराकरण के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल की अपेक्षा है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट

Spread the love

You missed

सौम्या राठौर का चयन सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट के पद पर* * कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**   धनंजय राठौर (संयुक्त संचालक जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर) और श्रीमती रोशनी राठौर (कम्पीयर आकाशवाणी, रायपुर) की बेटी सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वाेच्च न्यायालय दिल्ली में माननीय जस्टिस श्री चन्द्रशेखर के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। सौम्या राठौर ने MHCET की परीक्षा में ऑल इंडिया 23वा स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेज Government Law College, Mumbai से Legal Science and LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है। इसके बाद छत्तीसगढ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री एन. के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर मार्च 2026 में नियुक्त होकर कार्य कर रही थी। सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर Government Medical College, Jagdalpur से MBBS की पढ़ाई कर रही है। सौम्या राठौर और शौर्या राठौर दोनों बहन प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत