बेटी वैष्णवी के जन्मदिन पर शिक्षिका सुधा सकुनिया ने पेश की सेवा और संस्कार की मिसाल** 110 विद्यार्थियों को टाई, बेल्ट एवं मोजे भेंट कर जन्मदिन को बनाया समाज सेवा का पर्व** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

बेटी वैष्णवी के जन्मदिन पर शिक्षिका सुधा सकुनिया ने पेश की सेवा और संस्कार की मिसाल**
110 विद्यार्थियों को टाई, बेल्ट एवं मोजे भेंट कर जन्मदिन को बनाया समाज सेवा का पर्व**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
पंडरिया (कबीरधाम)
विद्यालय में सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब शासकीय प्राथमिक शाला महली की शिक्षिका श्रीमती सुधा सकुनिया ने अपनी चार वर्षीय पुत्री वैष्णवी के जन्मदिन को समाज सेवा का स्वरूप देते हुए विद्यालय के 110 छात्र-छात्राओं को टाई, बेल्ट एवं मोजे भेंट किए।
कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया, जब नन्हीं वैष्णवी ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों ने मुस्कुराते हुए उपहार ग्रहण किए और जन्मदिन की शुभकामनाएँ देकर पूरे विद्यालय को खुशियों से भर दिया।
इस अवसर पर श्री दीपक सकुनिया, प्रधान पाठक श्री पवन पाठक, शिक्षक श्री सुरेश देवांगन एवं शिक्षिका श्रीमती इन्द्राणी डोरे उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ साझा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है।
विद्यालय परिवार ने इस अनूठे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य बच्चों में सेवा, सहयोग, दान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक डी एन योगी




