कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट करोड़ों की सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता पर लग रहे गंभीर आरोप कवर्धा। भारत माता चौक से लेकर सकरी नदी तक करोड़ों रुपये की लागत से सड़क और नाली का निर्माण कार्य जारी है। लेकिन निर्माण कार्य को देखकर आम नागरिकों में गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली का निर्माण टेढ़ा-मेढ़ा और असमान दिखाई दे रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है मानो निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा हो। लोगों का आरोप है कि कार्य की गुणवत्ता देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी अनुभवहीन ठेकेदार और इंजीनियर की देखरेख में निर्माण हो रहा हो। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ जिला प्रशासन और कलेक्टर महोदय से आग्रह करता है कि करोड़ों रुपये की इस महत्वपूर्ण परियोजना का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और यदि कहीं भी निर्माण में अनियमितता या गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनता का सवाल: “जब करोड़ों रुपये जनता के टैक्स से खर्च हो रहे हैं, तो क्या निर्माण कार्य भी गुणवत्ता के उच्च मानकों के अनुरूप नहीं होना चाहिए?” Spread the love Post navigation पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण* * ▪️प्रदेश में पर्यटन स्थलों व आदिवासी क्षेत्र के विकास एवं उर्वरक की उपलब्धता और किसानों के भुगतान के विषय में किया प्रश्न* * कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू** राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश* * कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट