कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी (संपादक) की रिपोर्ट** हजारों शिक्षकों का विधानसभा घेराव** 7 सूत्रीय मांगों को लेकर रायपुर में सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का शक्ति प्रदर्शन

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी (संपादक) की रिपोर्ट**
हजारों शिक्षकों का विधानसभा घेराव**
7 सूत्रीय मांगों को लेकर रायपुर में सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का शक्ति प्रदर्शन
रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर 15 जुलाई 2026 को प्रदेशभर से आए हजारों शिक्षकों ने राजधानी रायपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव कर अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। आंदोलन में कबीरधाम जिले के चारों विकासखंडों से भी बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं प्रधान पाठकों ने भाग लिया।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राठौर ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादों, विशेषकर “मोदी की गारंटी” के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नति का लाभ देने तथा अन्य लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी कारण शिक्षकों को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो फेडरेशन भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप देगा।
फेडरेशन की प्रमुख मांगें
सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का शीघ्र निराकरण।
क्रमोन्नति एवं वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति।
TET अनिवार्यता समाप्त की जाए।
प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना का लाभ।
विभागीय परीक्षा के माध्यम से सेवा सुरक्षा।
एकल शिक्षक विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक व्यवस्था।
VSK पोर्टल/ऐप की तकनीकी समस्याओं सहित अन्य लंबित समस्याओं का समाधान।
कबीरधाम से हजारों शिक्षकों की भागीदारी
कबीरधाम जिला फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में जिले के चारों ब्लॉकों से हजारों शिक्षक आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलन में प्रमुख रूप से राजेंद्र शर्मा, केश लाल साहू, लोकेंद्र चन्द्रवंशी, राजेश मिश्रा, धरमू कुर्रे, झुमुक लाल बंछोर, संजय साहू, संजय राज, अशोक विनायक, विजय झारिया, प्रकाश धुर्वे, गणेश राम पौसार्य, हरीश धुर्वे, दुर्गेश साहू, हेमंत चंद्राकर, जलेश धुर्वे, मिलन साहू, राजकुमार श्रीवास, द्वारिका साहू, कीर्तन लाल नारंगे, जय प्रकाश तिवारी, ईश्वरी साहू, सरजू मरकाम, दुर्गेश टेकाम, धरमू प्रकाश चौबे सहित अनेक शिक्षकों ने तूता मैदान, नवा रायपुर में अपनी आवाज बुलंद की।
बड़ा सवाल
क्या सरकार शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगों पर अब ठोस निर्णय लेगी, या आंदोलन और उग्र होगा? प्रदेशभर के शिक्षकों की निगाहें अब शासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट



