कवर्धा

 शिक्षक आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन** 15 जुलाई के सहायक शिक्षक फेडरेशन के आंदोलन में संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ भी उतरा मैदान में** प्रदेशभर के स्कूलों में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 शिक्षक आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन**

15 जुलाई के सहायक शिक्षक फेडरेशन के आंदोलन में संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ भी उतरा मैदान में**

प्रदेशभर के स्कूलों में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर 15 जुलाई को प्रस्तावित एक दिवसीय आंदोलन को संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने खुला समर्थन देने का ऐलान किया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल दास मुरचले ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेशभर के प्रधान पाठक एवं शिक्षक साथी आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी स्कूलों में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ ने कहा कि शिक्षक एलबी संवर्ग लंबे समय से प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, पेंशन एवं क्रमोन्नति वेतनमान जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। वहीं सहायक शिक्षक लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठा रहे हैं।

 शिक्षकों की प्रमुख समस्याएं—

 प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर लाभ दिया जाए।

 सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए।

 क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान किया जाए।

 पदोन्नति में वरिष्ठता का ध्यान रखा जाए।

 शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।

 विभागीय परीक्षा एवं टीईटी संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए।

 वीएसके एप की तकनीकी समस्याएं दूर की जाएं।

संघ ने कहा कि वर्तमान में वीएसके एप में तकनीकी समस्या, नेटवर्क और सर्वर की दिक्कतों के कारण शिक्षक परेशान हैं। ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति को अनिवार्य किया जा रहा है।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि जहां स्कूलों में पढ़ाई और बच्चों के भविष्य पर ध्यान होना चाहिए, वहां शिक्षक ऑनलाइन कार्यों और तकनीकी परेशानियों में उलझ रहे हैं।

संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल दास मुरचले, प्रदेश समन्वयक होली राम चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलता नाग एवं किरण सिंह नेताम, प्रदेश महासचिव हुलासी राम साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु दास मानिकपुरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

अब देखना होगा कि 15 जुलाई का शिक्षक आंदोलन प्रदेश में कितना व्यापक असर दिखाता है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

संपादक — डी एन योगी

Spread the love

Related Articles

Back to top button