कवर्धा

सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल : जिला कार्यालय परिसर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की लगाई गई फोटो प्रदर्शनी

कवर्धा,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक वर्ष पूरा होने पर आज जिला कार्यालय परिसर में सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के थीम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल : जिला कार्यालय परिसर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की लगाई गई फोटो प्रदर्शनी

 

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

फोटो प्रदर्शनी से नागरिकों तक पहुंच रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 

कवर्धा,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक वर्ष पूरा होने पर आज जिला कार्यालय परिसर में सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के थीम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और जिला पंचायत सीईओं श्री अजय त्रिपाठी ने फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

फोटो प्रदर्शनी का उद्ेश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाना है। इसमें विभिन्न शासकीय योजनओं की लाभ और उनके क्रियान्वयन की तस्वीरों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। जिला कार्यालय में आने वाले नागरिकों को योजनाओं से संबंधित पत्रिकाओं और जनमन का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गहरी रुचि दिखाई। ग्रामीणों और अन्य आगंतुकों ने फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की समझ को विस्तार से जाना और कुछ लोगों ने योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन, श्रीमती गीता रायस्त, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गुलाब डड़सेना, सहायक सूचना अधिकारी श्री निखलेश देवांगन, जिला खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला कार्यालय में लगाएं गए फोटो प्रर्दशनी के माध्यम से कृषक उन्नति योजना की जानकारी बताई गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। नारी शक्ति माताओं और बहनों के सशक्तिकरण और समाजिक उत्थान के उद्देश्य से आर्थिक सहायता के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह सीधे उनके खातों मे 01 हजार रूपए डाला जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुहिक भागीदारी व महिला सशक्तिकरण स्वलाबंन के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उत्तोरत्तर प्रगति कर रहा है। जिले के गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है सहित प्रधानमंत्री जनमन योजना से लाभन्वित हितग्राहियों सहित अनेक योजनाओं से संबंधित के फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button