कवर्धा

ज़िले के सभी मंदिरों में चल रहा है स्वच्छता अभियान ग्रामीण स्वच्छता का दे रहे संदेश 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व होगी साफ-सफाई

ज़िले के सभी मंदिरों में चल रहा है स्वच्छता अभियान

ग्रामीण स्वच्छता का दे रहे संदेश

22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व होगी साफ-सफाई

कवर्धा, 14 जनवरी 2024। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व कबीरधाम जिले के सभी ग्रामों के मंदिरों की साफ सफाई ग्रामवासी के सहयोग से की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड सहसपुर लोहारा के समस्त ग्रामों जैसे भगवताटोला, नरोधी, धर्मगढ़, बिसाटोला, रणवीरपुर, नवागांव सहित सभी ग्रामों के 200 छोटे मंदिर एवं बड़े मंदिरों की सफाई ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। साथ ही विकासखंड बोड़ला, कवर्धा एवं पंडरिया के लगभग 300 छोटे एवं बड़े मंदिरों की सफाई आज ग्रामवासियों एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की टीम के द्वारा किया गया है।
ज्ञात हो की 22 जनवरी के पूर्व सभी ग्रामों के मंदिरों की साफ-सफाई कराने के लिए कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति श्री जनमेजय महोबे के द्वारा सभी सीईओ जनपद पंचायत को इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिये है। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले के ग्रामीण मिलकर सभी मंदिरों की साफ सफाई कर रहे है। यहा अभिनव पहल अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा तक चलती रहेगी। इसके साथ ही स्वच्छता का महत्व और इसके फायदे का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button