कवर्धा

25वीं राज्य स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत वॉलीबॉल का हुआ भव्य आयोजन** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

25वीं राज्य स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत वॉलीबॉल का हुआ भव्य आयोजन**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा, । 25वीं राज्य स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता वॉलीबॉल (इंडोर) का भव्य आयोजन पुलिस लाइन कवर्धा में किया गया, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वॉलीबॉल संघ के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी के करकमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों एवं बच्चों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल में जीत या हार मायने नहीं रखती, बल्कि खिलाड़ी का जज़्बा और अनुशासन सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। जो खिलाड़ी आज विजेता बने हैं वे प्रेरणा का स्रोत हैं, और जो पीछे रह गए हैं वे इससे सीख लेकर और मजबूती से आगे बढ़ें। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, टीम स्पिरिट और अनुशासन का अद्भुत परिचय दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों ने भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखने की बात कही।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button