कवर्धादुर्ग

मेडिकल इमर्जेसी के लिए मिलेगी अनुमति

मेडिकल इमर्जेसी के लिए मिलेगी अनुमति

कवर्धा, । कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण और उनके प्रसार को रोकने के लिए पुरे भारत देश में आगामी 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक लाकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन की स्थिति में जिले के किसी भी व्यक्ति की अन्य गंभीर बीमारियों के कारण तबियत बहुत खराब है, अथवा उनका जिले के बाहर किसी अन्य शहरों में अतिआवश्यक नियमित जांच चल रही हो, तो ऐसी स्थिति में ऐसे मरीजों को मेडिकल इमर्जेसी के लिए बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे मरीजों के साथ केवल एक अन्य व्यक्ति ही रहेंगे। उन्हे अपने साथ चिकित्सा संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ रखना होगा

Spread the love

Related Articles

Back to top button