कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा धमाका! क्या सभी 13 मंत्री देंगे इस्तीफा? रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़े उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा के उच्च स्तरीय सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्य मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि सभी 13 मंत्रियों से सामूहिक इस्तीफा लेकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। गुजरात मॉडल पर मंथन! सूत्रों के अनुसार भाजपा पहले भी गुजरात में इसी फार्मूले के तहत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी करीब 5 मंत्रियों की छुट्टी होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में गर्म हैं। ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड बना आधार बताया जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने मंत्रियों और विधायकों के कामकाज का विस्तृत मूल्यांकन कराया है। जिन विभागों पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और जन असंतोष के आरोप लगे हैं, उन पर विशेष नजर रखी गई है। जुलाई में हो सकता है बड़ा फैसला सूत्रों का दावा है कि जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा निर्णय सामने आ सकता है। संगठन और सरकार दोनों स्तर पर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विधायकों पर भी खुफिया नजर खबर है कि विधायकों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जा रही है। कमजोर प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। भाजपा नेतृत्व जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ सख्त संदेश देने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक पार्टी या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। क्या छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है सबसे बड़ा राजनीतिक फेरबदल? किन मंत्रियों की होगी छुट्टी और किन नए चेहरों को मिलेगा मौका? बने रहिए कबीर क्रांति न्यूज़ के साथ…

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा धमाका!
क्या सभी 13 मंत्री देंगे इस्तीफा?
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़े उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा के उच्च स्तरीय सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्य मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि सभी 13 मंत्रियों से सामूहिक इस्तीफा लेकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।
गुजरात मॉडल पर मंथन!
सूत्रों के अनुसार भाजपा पहले भी गुजरात में इसी फार्मूले के तहत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी करीब 5 मंत्रियों की छुट्टी होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में गर्म हैं।
ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड बना आधार
बताया जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने मंत्रियों और विधायकों के कामकाज का विस्तृत मूल्यांकन कराया है। जिन विभागों पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और जन असंतोष के आरोप लगे हैं, उन पर विशेष नजर रखी गई है।
जुलाई में हो सकता है बड़ा फैसला
सूत्रों का दावा है कि जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा निर्णय सामने आ सकता है। संगठन और सरकार दोनों स्तर पर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
विधायकों पर भी खुफिया नजर
खबर है कि विधायकों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जा रही है। कमजोर प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। भाजपा नेतृत्व जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ सख्त संदेश देने की तैयारी में है।
हालांकि अभी तक पार्टी या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
क्या छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है सबसे बड़ा राजनीतिक फेरबदल?
किन मंत्रियों की होगी छुट्टी और किन नए चेहरों को मिलेगा मौका?
- बने रहिए कबीर क्रांति न्यूज़ के साथ…




