कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट  महंगी बिजली से त्रस्त जनता,,कांग्रेस नेता आनंद सिंह   सड़क पर उतरी कांग्रेस  कवर्धा। लगातार बढ़ती बिजली दरों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़े हुए बिजली बिलों और महंगी बिजली दरों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती बिजली दरों ने आम उपभोक्ताओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। महंगाई के इस दौर में बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दर वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।  कांग्रेस नेता आनंद सिंह का कहना है कि जनता पहले ही महंगाई से जूझ रही है, ऐसे में बिजली दरों में बढ़ोतरी लोगों पर दोहरी मार साबित हो रही है।  बिजली बिलों की बढ़ती मार पर जनता का गुस्सा फूटा, कांग्रेस ने किया बिजली कार्यालय का घेराव। कबीर क्रांति न्यूज़  कवर्धा  / डी एन योगी रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ 

देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट

 महंगी बिजली से त्रस्त जनता,,कांग्रेस नेता आनंद सिंह  

सड़क पर उतरी कांग्रेस 

कवर्धा। लगातार बढ़ती बिजली दरों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़े हुए बिजली बिलों और महंगी बिजली दरों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती बिजली दरों ने आम उपभोक्ताओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। महंगाई के इस दौर में बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

जिला कांग्रेस के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दर वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 कांग्रेस नेता आनंद सिंह का कहना है कि जनता पहले ही महंगाई से जूझ रही है, ऐसे में बिजली दरों में बढ़ोतरी लोगों पर दोहरी मार साबित हो रही है।

 बिजली बिलों की बढ़ती मार पर जनता का गुस्सा फूटा, कांग्रेस ने किया बिजली कार्यालय का घेराव।

कबीर क्रांति न्यूज़

 कवर्धा

 / डी एन योगी रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button