कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट बालोद में गोंड आदिवासी समाज का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जिला प्रशासन की मौजूदगी में शांति व्यवस्था और वन भूमि विवाद पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा बालोद। आज प्रदेश स्तरीय गोंड आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन बालोद के आमंत्रण पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ज्ञात हो कि दिनांक 01 जून 2026 को बालोद जिले के ग्राम तूयेगोंदी स्थित संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कब्जे एवं जामडी पाटेश्वर धाम संचालक श्री बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी के विरुद्ध सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने प्रशासन लगातार सक्रिय रहा। इसी कड़ी में आज दोनों पक्षों के बीच सामान्य स्थिति बनाए रखने एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा बैठक बुलाई गई, जिसमें गोंड समाज के प्रदेश प्रमुख प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रमुख रूप से श्री एम. डी. ठाकुर, पूर्व विधायक गुंडरदेही श्री आर. के राय, श्री विष्णु देव ठाकुर, श्री राजेश छेदावी एवं श्री सीताराम ठाकुर उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समाज की भावनाओं एवं वन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा। वहीं जिला प्रशासन ने शांति, कानून व्यवस्था और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस बैठक को लेकर आदिवासी समाज और प्रशासन के बीच संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
बालोद में गोंड आदिवासी समाज का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा
जिला प्रशासन की मौजूदगी में शांति व्यवस्था और वन भूमि विवाद पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
बालोद। आज प्रदेश स्तरीय गोंड आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन बालोद के आमंत्रण पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
ज्ञात हो कि दिनांक 01 जून 2026 को बालोद जिले के ग्राम तूयेगोंदी स्थित संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कब्जे एवं जामडी पाटेश्वर धाम संचालक श्री बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी के विरुद्ध सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने प्रशासन लगातार सक्रिय रहा।
इसी कड़ी में आज दोनों पक्षों के बीच सामान्य स्थिति बनाए रखने एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा बैठक बुलाई गई, जिसमें गोंड समाज के प्रदेश प्रमुख प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री एम. डी. ठाकुर, पूर्व विधायक गुंडरदेही श्री आर. के राय, श्री विष्णु देव ठाकुर, श्री राजेश छेदावी एवं श्री सीताराम ठाकुर उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समाज की भावनाओं एवं वन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा। वहीं जिला प्रशासन ने शांति, कानून व्यवस्था और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस बैठक को लेकर आदिवासी समाज और प्रशासन के बीच संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट



