
सी एम साय की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर**
बदसलूकी करने वाले जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रूपेश कुमार पांडेय तत्काल प्रभाव से निलंबित**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
रायपुर/ दुर्ग ,, कबीर क्रांति,,,सुशासन तिहार के दौरान जनता के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों पर अब सरकार का शिकंजा कसने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्त कार्यशैली के चलते दुर्ग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश कुमार पांडेय को कर्तव्य में लापरवाही और आम लोगों से अशिष्ट व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि ग्राम धनौद में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के दौरान सीईओ द्वारा आम नागरिकों से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की गई। कलेक्टर दुर्ग ने मामले को गंभीर मानते हुए शासन को निलंबन की अनुशंसा भेजी थी।
जांच में प्रथम दृष्टया अधिकारी का व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विरुद्ध पाया गया। शासन ने साफ कहा है कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और किसी भी लोकसेवक द्वारा आम नागरिकों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकार का साफ संदेश
“जनता से दुर्व्यवहार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
निलंबन अवधि में रूपेश कुमार पांडेय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वहीं जनपद पंचायत दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार महेंद्र कुमार जांगड़े को सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार में यह कार्रवाई प्रशासनिक जवाबदेही और जनता के सम्मान को लेकर सरकार की सख्त मंशा को दर्शाती है।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट



