**जनपद के सी ,ई ,ओ, और बाबु कमीशन में मस्त ,शासन की राशि का बंदरबांट,,? **“सिंघनपूरी जंगल पंचायत में लाखों की गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच” “**मूलभूत योजना और बाजार नीलामी राशि पर उठे सवाल, पंचायत प्रशासन कटघरे में” *“सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली पर ग्रामीण नाराज, पंचायत निधि में पारदर्शिता की मांग तेज” कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** सिंघनपूरी जंगल पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप!

**जनपद के सी ,ई ,ओ, और बाबु कमीशन में मस्त ,शासन की राशि का बंदरबांट,,?
**“सिंघनपूरी जंगल पंचायत में लाखों की गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच”
“**मूलभूत योजना और बाजार नीलामी राशि पर उठे सवाल, पंचायत प्रशासन कटघरे में”
*“सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली पर ग्रामीण नाराज, पंचायत निधि में पारदर्शिता की मांग तेज”
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
सिंघनपूरी जंगल पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप!
कवर्धा,,,जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघनपूरी जंगल में शासकीय योजनाओं की राशि के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मूलभूत योजना मद से 62,900 रुपये की राशि दो बार निकाली गई, लेकिन कार्यों का स्पष्ट हिसाब जनता के सामने नहीं रखा गया। वहीं 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सबसे बड़ा मामला पंचायत बाजार नीलामी की राशि को लेकर सामने आया है। आरोप है कि पिछले दो वर्षों में बाजार नीलामी से प्राप्त लगभग 91 हजार और 55 हजार रुपये की राशि का आहरण किया गया, लेकिन पंचायत की पासबुक और सार्वजनिक अभिलेखों में इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं है।
ग्रामीणों ने पंचायत के बैंक खाते, कैशबुक, भुगतान वाउचर, संकल्प पुस्तिका और बाजार नीलामी दस्तावेजों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
*जनपद के सी ,ई ,ओ, और बाबु कमीशन में मस्त ,शासन की राशि का बंदरबांट,,?
**“सिंघनपूरी जंगल पंचायत में लाखों की गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच”
**मूलभूत योजना और बाजार नीलामी राशि पर उठे सवाल, पंचायत प्रशासन कटघरे में”
*“सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली पर ग्रामीण नाराज, पंचायत निधि में पारदर्शिता की मांग तेज”
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट




