कवर्धा

करोड़ों की नहर योजना में भ्रष्टाचार का खेल ? घटिया निर्माण से ग्रामीणों में भारी आक्रोश  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट पंडरिया क्षेत्र में डोकरी घटिया (पुटपुटा) से पोलमी, भेड़ागढ़ और परसेंलखार तक बनाई जा रही नहर नाली अब भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के आरोपों में घिर गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी से करोड़ों की सरकारी योजना दम तोड़ती नजर आ रही है।  मिट्टी युक्त काले रेत से हो रहा निर्माण  सीमेंट-रेत का अनुपात बेहद कमजोर  पानी की तराई तक नहीं कराई जा रही  इंजीनियर और अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति में व्यस्त ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण शुरू होते ही कई जगहों पर कमजोरी साफ दिखाई देने लगी है। लोगों का आरोप है कि यदि अभी जांच नहीं हुई तो आने वाले समय में पूरी नहर टूट-फूट का शिकार हो जाएगी और किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने से पहले ही योजना बेकार साबित हो जाएगी। सबसे बड़ा सवाल ?  क्या जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेगा या फिर जनता के पैसों से घटिया निर्माण का खेल यूं ही चलता रहेगा? ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय तकनीकी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  किसानों के भविष्य से खिलवाड़ आखिर कब तक…? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

करोड़ों की नहर योजना में भ्रष्टाचार का खेल ?

घटिया निर्माण से ग्रामीणों में भारी आक्रोश 

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

पंडरिया क्षेत्र में डोकरी घटिया (पुटपुटा) से पोलमी, भेड़ागढ़ और परसेंलखार तक बनाई जा रही नहर नाली अब भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के आरोपों में घिर गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी से करोड़ों की सरकारी योजना दम तोड़ती नजर आ रही है।

 मिट्टी युक्त काले रेत से हो रहा निर्माण

 सीमेंट-रेत का अनुपात बेहद कमजोर

 पानी की तराई तक नहीं कराई जा रही

 इंजीनियर और अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति में व्यस्त

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण शुरू होते ही कई जगहों पर कमजोरी साफ दिखाई देने लगी है। लोगों का आरोप है कि यदि अभी जांच नहीं हुई तो आने वाले समय में पूरी नहर टूट-फूट का शिकार हो जाएगी और किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने से पहले ही योजना बेकार साबित हो जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल ? 

क्या जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेगा या फिर जनता के पैसों से घटिया निर्माण का खेल यूं ही चलता रहेगा?

ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय तकनीकी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 किसानों के भविष्य से खिलवाड़ आखिर कब तक…?

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button