कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट  प्रशासनिक संलग्नीकरण की आड़ में मनरेगा व्यवस्था बेहाल! सहसपुर लोहारा में गुणवत्ता पर उठे बड़े सवाल

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

 देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 प्रशासनिक संलग्नीकरण की आड़ में मनरेगा व्यवस्था बेहाल!

सहसपुर लोहारा में गुणवत्ता पर उठे बड़े सवाल

कवर्धा जिले की सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम अधिकारी महीनों से जिला पंचायत में संलग्न हैं, जबकि पूरा संचालन अतिरिक्त प्रभार और कथित तौर पर प्रोग्रामर के भरोसे चल रहा है।

 सवाल यह उठ रहा है कि

जब जिम्मेदार अधिकारी ही जनपद पंचायत में मौजूद नहीं हैं, तब चैक डैम, स्टॉप डैम, रिटर्निंग वाल और जल संरक्षण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है?

 ग्रामीणों के बीच चर्चा तेज

 कई निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर शिकायतें

 निरीक्षण और तकनीकी परीक्षण पर सवाल

 कागजों में मॉनिटरिंग, जमीन पर लापरवाही के आरोप

 मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य मानी जाती है। लेकिन सहसपुर लोहारा में महीनों से स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठने लगी है।

 आखिर जिला पंचायत स्तर पर ऐसी कौन-सी मजबूरी है कि जनपद पंचायत का संचालन प्रभावित होने दिया जा रहा है?

नई पदस्थापना अब तक क्यों नहीं हुई?

 अतिरिक्त प्रभार के भरोसे कब तक चलेगा पूरा सिस्टम?

 अब बड़ा सवाल यही—

यदि निर्माण कार्यों में गड़बड़ी सामने आती है, तो जवाबदेही किसकी तय होगी?

Spread the love

Related Articles

Back to top button