कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कुण्डा में दर्दनाक हादसा… एक ही पल में उजड़ गया पूरा परिवार! कुण्डा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनका 4 वर्षीय मासूम बेटा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले कीर्ति आढिले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति अपने मासूम बेटे के साथ बाइक से ससुराल कोलेगांव जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे कीचड़ में बाइक फिसल गई और दोनों सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। मौके पर मची चीख-पुकार ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की घायल बच्चे की हालत नाजुक हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब सड़क और बेलगाम रफ्तार ने दो जिंदगियां निगल लीं। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कुण्डा में दर्दनाक हादसा… एक ही पल में उजड़ गया पूरा परिवार!
कुण्डा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनका 4 वर्षीय मासूम बेटा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
मृतकों की पहचान
कृष्णा आढिले
कीर्ति आढिले
के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दंपत्ति अपने मासूम बेटे के साथ बाइक से ससुराल कोलेगांव जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे कीचड़ में बाइक फिसल गई और दोनों सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए।
मौके पर मची चीख-पुकार
ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की
घायल बच्चे की हालत नाजुक
हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब सड़क और बेलगाम रफ्तार ने दो जिंदगियां निगल लीं।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़


