Uncategorized

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *सुशासन तिहार में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*सुशासन तिहार में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*

डोंगरगांव (राजनांदगांव)। सुशासन तिहार के अवसर पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय छुरिया द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों के करकमलों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया तथा उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल कुमर्दा, आमगांव, खुर्सीटिकुल एवं चिरचारीकला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 12वीं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम लाकर अपने विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं।

जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिभाओं को पहचान देना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है तथा वे उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और शिक्षा विभाग के इस प्रयास की सराहना की। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

इस अवसर पर सुशासन तिहार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीताघासी साहू,एकांत चंद्राकर,गोविंद साहू,भेष बाई साहू, अनिरुद्ध चंद्राकर,नवीन साहू,विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार चितवर्कर,प्राचार्य एम. के. बोरकर,आर.के.दुबे,श्रीमती एम माहेश्वरी, सी.के. देवांगन, बी.आर.सी. वीरेंद्र साहू,देवेंद्र साहू,संजय साहू,विनोद यादव सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

प्रेषक- देवेन्द्र साहू 9752785989

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button