थाना पंडरिया पुलिस ने एक घंटे के अंदर घर में घुसकर चोरी करने वाले चोर को धर दबोचा आरोपी चोरी के पश्चात पंडरिया छोड़कर भागने के फिराक में

थाना पंडरिया पुलिस ने एक घंटे के अंदर घर में घुसकर चोरी करने वाले चोर को धर दबोचा
आरोपी चोरी के पश्चात पंडरिया छोड़कर भागने के फिराक में था
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री के एल ध्रुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया श्री नरेंद्र बेंताल के मार्गदर्शन में पंडरिया थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव के द्वारा चोरी, नकबजनी, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-22/08/2020 को
प्रार्थी राम चरण बंजारे निवासी वार्ड नंबर 5 थाना हाजीर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरे घर में रात्रि में कोई अज्ञात चोर घर के अंदर घुस कर पेटी में रखे 01 जोड़ी चांदी का ऐंठी 01 जोड़ी लच्छा 03 नग सोने की पत्ती एवं गुल्लक में रखें नगदी रकम कुल माशू0 43000 को चोरी कर ले गया है, की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2020 धारा 457 380 भादवी पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी द्वारा मामले में तत्परता दिखाते हुए टीम गठित किया गया गठित टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ किया गया तथा 1 घंटे के अंदर आरोपी तक पहुंचने में सफल रहे, आरोपी संजय बर्मन निवासी वार्ड नंबर 05 पंडरिया से चोरी गए माल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार’ कर पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के बाद पंडरिया छोड़कर भागकर कहीं और जाने की बात कही। पंडरिया थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। इस कार्य में पंडरिया थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव, प्रधान आरक्षक इंद्र कुमार साहू, जीतेंद्र सिंह चंदेल, आरक्षक 511 रणबाग सिंह, उमाशंकर जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा ।



