“जनता के द्वार, सुशासन की सरकार”**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा**आज पंडरिया विधानसभा में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री Vishnu Deo Sai जी का वनांचल क्षेत्र लोखान में आगमन हुआ। इस अवसर पर कुई-कुकदुर हैलीपैड में उनसे सौजन्य भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर आदरणीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वनांचल ग्राम लोखान में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया व शुभकामनाएं दी। इस दौरान निर्माणाधीन पंचायत भवन में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ईंट जोड़ाई कर निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों के साथ मुलाकात कर उनके साथ अंगाकर रोटी एवं बोरे बासी भोजन किया।

तत्पश्चात ग्राम कमराखोल में जन चौपाल के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए व उसका निराकरण किया साथ ही क्षेत्र में महतारी सदन स्थापना और विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की गई जिसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूं। इस दौरान उन्होंने लखपति दीदीयों, स्वयंसहायता समूह की बहनों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मिलकर संवाद किया तथा पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन घरों का निरीक्षण किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि जनसेवा और जवाबदेही का सशक्त संकल्प है। यह हर नागरिक तक त्वरित समाधान पहुंचाकर विश्वास और विकास की नई दिशा तय करता है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed