कवर्धादुर्ग

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव कवर्धा में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव कवर्धा में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा,शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव कवर्धा जिला कबीरधाम में कक्षा 11वीं में रिक्त सीट पर शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश हेतु आवेदन 28 जून तक आमंत्रित है। आवेदन शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव कवर्धा में जमा कर सकते हैं। कक्षा 10वीं में सत्र 2018-19 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति के छात्राओं को ही प्रवेश हेतु आवेदन की पात्रता है। चयन कक्षा 10वीं के प्राप्तांको के प्रावीण्यता के आधार पर किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव कवर्धा से प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button