कवर्धा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासो से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को किया 14.13 करोड़ रूपए का भुगतान ***डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासो से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को किया 14.13 करोड़ रूपए का भुगतान ***डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

कवर्धा, । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के के निर्देश एवं विशेष मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2024-25 के अंतर्गत गन्ना किसानों को अब तक कुल 14.13 करोड़ रूपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष निर्देशानुसार और कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को समयबद्ध तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 नवंबर 2024 तक गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 2.88 करोड़ रूपए का भुगतान 315.10 रूपए प्रति क्विंटल के मान से जारी किया गया है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री जीएस शर्मा ने बताया कि
वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 के अंतर्गत 1,09,175 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर अब तक 94,270 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि शेयर धारक गन्ना उयपादक किसानों के सहयोग और कारखाना प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना खरीदी नीति के तहत कारखाने द्वारा गन्ना उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया जा रहा है।

*किसानों के लिए अपील*

कारखाना प्रबंधन ने गन्ना किसानों से अपील की गई है कि गन्ना उत्पादक किसान कारखाने में परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें। इससे रिकवरी प्रतिशत में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button