कवर्धा

*मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3704 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1155 रहे अनुपस्थित* *जिले के 16 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा और सख्त दिशा-निर्देशों के बीच हुई परीक्षा* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3704 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1155 रहे अनुपस्थित*

*जिले के 16 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा और सख्त दिशा-निर्देशों के बीच हुई परीक्षा*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा, / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन कबीरधाम जिले में रविवार को एक ही पाली में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले में परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित हुई। कुल 4859 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3704 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1155 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति लगभग 76.22 प्रतिशत दर्ज की गई।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए मंडल द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया था। केंद्रों पर महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा सघन फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) की गई तथा मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा पहचान सत्यापन के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष और एक महिला वीक्षक की नियुक्ति की गई थी। मंडल के निर्देशानुसार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले, यानी सुबह 9.30 बजे, परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। साथ ही उड़नदस्ता दल गठित किए गए थे, जिन्होंने केंद्रों का निरीक्षण किया।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button