कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ फुलवारी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी, 10 तोला चांदी का मुकुट और घंटी ले उड़े चोर

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
फुलवारी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी, 10 तोला चांदी का मुकुट और घंटी ले उड़े चोर
कवर्धा। शहर के फुलवारी क्षेत्र में विराजे हनुमान जी के मंदिर में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से लगभग 10 तोला चांदी का मुकुट और घंटी चोरी कर ले गए। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से असामाजिक गतिविधियां चल रही हैं। राजमहल चौक नदी के पास देर रात तक कैरम क्लब संचालित होता है, जहां संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
इसी तरह कृष्ण कुंज क्षेत्र में रात के समय शराबखोरी और गांजा सेवन आम बात हो गई है। वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने कचरा घर के पास देर रात तक जुआ, शराब और नशाखोरी जारी रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इन गतिविधियों की सूचना पहले भी पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती और लापरवाही के कारण ही आज मंदिर में चोरी जैसी गंभीर घटना हुई है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और चोरी का खुलासा कब तक होता है।
क्या शहर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर लगेगा अंकुश? क्या मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन जागेगा?
अपनी राय कमेंट में जरूर दें


