कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना कवर्धा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सट्टेबाज गिरफ्तार* * *थाना कवर्धा क्षेत्र में सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई* * *दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सट्टेबाज गिरफ्तार* * *व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए खाईवाली कर सट्टा संचालन का खुलासा* * *सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी* * *अवैध धंधे तत्काल बंद करें, अन्यथा कबीरधाम पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई तय* कवर्धा** कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम अमित पटेल के मार्गदर्शन में की गई। प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कवर्धा डीएसपी आशीष शुक्ला एवं डीएसपी कृष्ण चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक योगेश कश्यप एवं साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी कवर्धा में नंदनी उर्फ नीलू गुप्ता पति विक्रम गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी कवर्धा को अपने घर के सामने अवैध रूप से अंकों पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगद रकम एवं पेन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दूसरी कार्रवाई में वार्ड क्रमांक 05 लोहाराना का दीवारपारा कवर्धा निवासी पूजा बांधेकर पत्नी संदीप बांधेकर उम्र 28 वर्ष को अलग प्रकरण में सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध पृथक से अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों महिला आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से अलग-अलग खाईवाली करते हुए सट्टा संचालित कर रही थीं। इनके माध्यम से सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले अन्य व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। शीघ्र ही संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों को यह स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि जिले में सट्टा-जुआ, ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार के कृत्यों में संलिप्त व्यक्ति स्वयं अपने अवैध धंधे तत्काल बंद करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। कबीरधाम पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध गतिविधियों की सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली से उप निरीक्षक शालिनी वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार चंद्रवंशी एवं उप निरीक्षक विनोद खांडे सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी सहायक उप निरीक्षक संजीव तिवारी प्रधान आरक्षक वैभव सिंह कलचुरी आरक्षक लेखा चंद्रवंशी नारायण पटेल नेमसिंह संदीप शुक्ल अमित ठाकुर वारिस खान विजय शर्मा शिवाकांत अजय वैष्णव हीरेंद्र साहू धर्मेंद्र मरावी महिला आरक्षक दीपा राय पुष्पा चंद्रवंशी इंद्राणी साहू कविता निषादआरक्षक का विशेष योगदान रहा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *वनांचल ग्राम कामठी में दिखा आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम, विधायक भावना बोहरा और श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक* *पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ ग्राम कामठी में 700 से अधिक जोड़ों और श्रद्धालुओं ने किया 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक* *वनांचल ग्राम कामठी में शिवभक्ति की अनूठी झलक, विधायक भावना बोहरा के साथ सैकड़ों भक्तों ने 151 शिवलिंग में किया सामूहिक रुद्राभिषेक* कबीर क्रांति | ब्रेकिंग न्यूज़ सहायक शिक्षकों की बड़ी जीत सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के अथक और सतत प्रयासों से प्राथमिक प्रधान पाठक के 70 पदों के लिए पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश वर्षों से प्रतीक्षित मांग को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सार्थक प्रयासों में विशेष सहयोग इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में सम्माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कार्यालय से प्राप्त सहयोग एवं परम आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी एफ. आर. वर्मा के सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम द्वारा सादर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। हर्ष व्यक्त करने वालों में शामिल जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा सहित केश लाल साहू, राजेंद्र शर्मा, नवीन ठाकुर, लोकेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, झूमुख लाल बंछोर, प्रदीप मांडवी, उमेश सिंह ठाकुर, अर्चना तिवारी एवं अनेक शिक्षकों ने इस सफलता पर हर्ष और प्रसन्नता व्यक्त की। यह सिर्फ पदोन्नति नहीं, शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की जीत है। फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि आगे भी शिक्षक हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295