कवर्धा

धान नहीं बिका तो बेटी की शादी कैसे होगी? किसान ने कलेक्टर से लगाई गुहार, PWD से मदद की मांग कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी एन योगी की रिपोर्ट

धान नहीं बिका तो बेटी की शादी कैसे होगी?
किसान ने कलेक्टर से लगाई गुहार, PWD से मदद की मांग
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा।
धान खरीदी में अव्यवस्था से परेशान एक किसान की पीड़ा अब प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गई है। राजा नवागांव निवासी कृषक पूनऊ पटेल, पिता भगवानी पटेल, बीते एक माह से तहसील कार्यालय और अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
किसान पूनऊ पटेल ने बताया कि उन्होंने 3 एकड़ 14 डिसमिल भूमि में धान की फसल ली है। फसल विवरण और रिकॉर्ड में सब कुछ सही दर्ज है, लेकिन जब वे टोकन कटवाने पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि केवल 40 क्विंटल 80 किलो का ही टोकन काटा गया है, जबकि कुल उत्पादन 66 क्विंटल है।
किसान का कहना है कि उन्होंने अभी तक धान नहीं बेचा है, क्योंकि एक माह बाद बेटी की शादी है और केवल ₹1 लाख 25 हजार में शादी संभव नहीं है। उनके अनुसार 66 क्विंटल धान की कीमत ₹2 लाख 4600 बनती है, जो उनकी बेटी की शादी के लिए बेहद जरूरी है।
पूनऊ पटेल ने सवाल उठाते हुए कहा—
“जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी अपने निजी कार्य के लिए 97 लाख रुपये PWD विभाग से मांग सकते हैं, तो फिर जब शासन-प्रशासन मेरी धान खरीदी नहीं कर पा रहा है, तो क्या मेरी बेटी की शादी के लिए ₹2 लाख 4600 की सहायता भी नहीं दी जा सकती?”
किसान ने प्रशासन से स्पष्ट मांग रखी है कि—
या तो पूरा 66 क्विंटल धान तत्काल खरीदा जाए
या फिर
धान की राशि ₹2,00,460 को PWD विभाग से सहायता राशि के रूप में उनके निजी कार्य (बेटी की शादी) हेतु उपलब्ध कराया जाए।
इस मामले में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, युवा नेता वाल्मीकि वर्मा, किसान कांग्रेस महामंत्री जलेश बघेल, रामदास पटेल, नेमीचंद पटेल, शत्रुहन कोसले सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने किसान की मांग को जायज बताया।
अब बड़ा सवाल यह है कि— क्या शासन समय रहते किसान की धान खरीदी करेगा,
या फिर एक बेटी की शादी सरकारी फाइलों में उलझकर रह जाएगी?
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ – देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट
📞 समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9425558295

Spread the love

Related Articles

Back to top button