भोरमदेव कॉरिडोर का कार्य शुरू हो गया,,,, आदित्य श्रीवास्तव** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*
भोरमदेव कॉरिडोर का कार्य शुरू हो गया,,,, आदित्य श्रीवास्तव**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
कवर्धा**छत्तीसगढ़ का आध्यात्मिक गौरव भोरमदेव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के प्रयास से भोरमदेव कॉरिडोर के लिए के लिए प्राप्त निधि से कॉरिडोर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है।संचालक पुरातत्व एवं पर्यटन मंडल श्री विवेक आचार्य जी ने शनिवार 15 नवंबर को स्थानीय सदस्य श्री आदित्य श्रीवास्तव कवर्धा दुर्गेश दुबे भोरमदेव,श्री खोरु सिंह के साथ ही पर्यटन मंडल एवं पुरातत्व के इंजीनियर, आर्किटेक्ट डॉ स्मिताश्री एवं ठेकेदारों श्री झा,सुनील पटेल, श्रीअग्रवाल के साथ भोरमदेव में 6घंटे का मैराथन समीक्षा करते हुए स्थल पर ही किस जगह क्या और किस तरह बनेगा इस पर निर्देश दिया।कल तक मेला/महोत्सव स्थल का समतलीकरण,भंडारे स्थल पर नींव खुदाई का काम शुरू हो चुका है।महोत्सव स्थल का स्टेज बड़ा और आकर्षक बनेगा।शिवप्लाजा क्षेत्र में भी पार्किंग और समतलीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है यहां पर जातुकर्ण मुनि की प्रतिमा भी स्थापित होगी।विद्युत विभाग के द्वारा भोरमदेव मेला स्थल में कुछ विद्युत पोल को स्थानांतरित किए जाने की आवश्यकता है,इसके लिए उच्च अधिकारियों के संपर्क किया जाएगा।उद्यान से लगा हुआ वृहत पार्किंग स्थल समतलीकरण भी प्रारंभ हो चुका है। छेरकी महल और मड़वा महल के कार्यों की समीक्षा की गई तथा मंदिर की रासायनिक सफाई भी किए जाने का निर्देश दिया।रामचुआ मेला स्थल में निर्माण कार्यों एवं सरोधा वृन्दावन उद्यान में बनने वाले कैफेटेरिया के लिए,तथा सरोधा में बोटिंग के लिए स्थल का मुआयना कर ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए।संचालक पर्यटन मंडल श्री विवेक आचार्य एवं आदित्य श्रीवास्तव ने ठेकेदारों और इंजीनियरों से कहा कि इस ऐतिहासिक/धार्मिक स्थल में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य होने चाहिए।वैसे भी माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने पहले ही कह दिया था कि यहां गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगी।संचालक महोदय ने सतत् मॉनिटरिंग के लिए पर्यटन मंडल और पुरातत्व के इंजीनियरों की टीम बनाने की बात कही है।
आदित्य श्रीवास्तव कवर्धा



