कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *एसपी श्री रॉबिंसन गुड़िया ने जिला नारायणपुर के छत्तीसगढ़ शौर्य पदक–2025 प्राप्त बस्तर फाइटर महिला आरक्षक सुश्री निशा कचलाम और शहीद श्री बीरेंद्र शोरी की पत्नी श्रीमती शीतल शोरी को दी बधाई* * एसपी ने महिला आरक्षक बस्तर फाइटर सुश्री निशा कचलाम और अमर शहीद श्री बीरेंद्र शोरी के वीरता, कर्तव्यपरायणता और बलिदान को किया रेखांकित* नारायणपुर,,श्री रॉबिंसन गुड़िया के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर महिला आरक्षक बस्तर फाइटर सुश्री निशा कचलाम और अमर शहीद श्री बीरेंद्र शोरी के वीरता, कर्तव्यपरायणता और बलिदान को रेखांकित करते हुए महिला आरक्षक बस्तर फाइटर सुश्री निशा कचलाम और अमर शहीद बीरेंद्र शोरी की पत्नी श्रीमती शीतल शोरी को शॉल और श्रीफल से सम्मानित कर अपनी शुभकामनाएँ और बधाई दिया। पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि “छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर जवान अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और साहस से प्रदेश की शांति एवं सुरक्षा को मजबूत बनाए हुए हैं। महिला आरक्षक सुश्री निशा कच्लाम और अमर शहीद श्री वीरेंद्र सोरी के परिवार को सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय है। शहीदों का बलिदान अमूल्य है, हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। छत्तीसगढ़ पुलिस बल ऐसे साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को ससम्मान नमन करता है।” Spread the love Post navigation भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर पीजी कॉलेज डोम में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन** कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगें शामिल** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से पालीगुड़ा में 43.99 लाख रूपए की गौरव पथ निर्माण कार्य का किया गया विधिवत भूमिपूजन** उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़