कवर्धा

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़, कवर्धा से बड़ी खबर!   लापरवाही पर गिरी गाज! कवर्धा के उप अभियंता सस्पेंड — सड़क निर्माण में घटिया काम उजागर!

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़, कवर्धा से बड़ी खबर! 

 लापरवाही पर गिरी गाज!

कवर्धा के उप अभियंता सस्पेंड — सड़क निर्माण में घटिया काम उजागर!

कवर्धा।
छत्तीसगढ़ शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, कवर्धा में पदस्थ उप अभियंता सागर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

राज्य शासन द्वारा यह कार्रवाई पी.एम. जनमन एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विकासखंड बोडला के पैकेज क्रमांक CG 09-127 (दलदली मेन रोड से केसर्मदा से रबदा सड़क) के निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और घटिया गुणवत्ता पाए जाने के बाद की गई है।

निरीक्षण रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सड़क निर्माण में शासन के निर्देशों की खुलेआम अवहेलना की गई और कार्य असंतोषजनक गुणवत्ता का रहा। शासन ने इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत यह कार्रवाई की है।

अब सस्पेंड उप अभियंता श्री यादव का मुख्यालय दुर्ग परियोजना मंडल निर्धारित किया गया है और उन्हें मुख्यालय बिना अनुमति छोड़ने पर रोक लगाई गई है। निलंबन अवधि में उन्हें केवल जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा।

शासन ने दिया सख्त संदेश:
“गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा — हर परियोजना की होगी कड़ी मॉनिटरिंग!”

छत्तीसगढ़ शासन ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि ग्रामीण सड़कों के निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार पर अब सीधे कार्रवाई होगी।

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति न्यूज़ | कवर्धा
सच्चाई के साथ — जनआवाज़ बनकर!

Spread the love

Related Articles

Back to top button