*कबीरधाम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती सीमा अनंत ने की दावेदारी* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा**कबीरधाम: श्रीमती सीमा अनंत ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पर्यवेक्षक महोदय श्री शाम दौलत बर्वे जी को एक आवेदन पत्र सौंपकर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। श्रीमती सीमा अनंत वर्तमान में महिला कांग्रेस जिला कबीरधाम की अध्यक्षा हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उन्होंने अपने आवेदन पत्र में अपने अनुभव और संघर्षों का उल्लेख करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है। श्रीमती सीमा अनंत का कहना है कि वह माननीय राहुल गांधी जी की सोच और कार्ययोजना को मूर्त रूप देने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य करना चाहती हैं। उन्होंने पर्यवेक्षक महोदय से उन्हें अवसर प्रदान करने की अपील की है।
*कबीरधाम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती सीमा अनंत ने की दावेदारी*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा**कबीरधाम: श्रीमती सीमा अनंत ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पर्यवेक्षक महोदय श्री शाम दौलत बर्वे जी को एक आवेदन पत्र सौंपकर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।
श्रीमती सीमा अनंत वर्तमान में महिला कांग्रेस जिला कबीरधाम की अध्यक्षा हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उन्होंने अपने आवेदन पत्र में अपने अनुभव और संघर्षों का उल्लेख करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है।
श्रीमती सीमा अनंत का कहना है कि वह माननीय राहुल गांधी जी की सोच और कार्ययोजना को मूर्त रूप देने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य करना चाहती हैं। उन्होंने पर्यवेक्षक महोदय से उन्हें अवसर प्रदान करने की अपील की है।



