
बालोद/गुंडरदेही थाने में नवदुर्गा उत्सव समितियों की बैठक ली गयी साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जैसे -प्रदूषण को बढ़ावा देने वाली सामग्रियों का उपयोग न करे,प्लास्टर ऑफ पेरिश से बनी मूर्तियों का उपयोग न करे,पंडाल में एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड के आबे के लिए मार्ग हो,डी जे को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित किया गया है,ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर निर्धारित अवधि में करे,पंडाल पार्किंग यातायात व्यवस्था के लिए वोलेंटियर रखे ,हुकिंग आदि करके बिजली न ले विधुत विभाग से अनुमति प्राप्त कर ले,भीड़ भाड़ में ,पाकेटमारी ,छेड़खानी ,शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति में थाने को सूचित करें,विसर्जन से एक दिन पहले थाने को विसर्जन स्थल की सूचना थाने में दे ताकि बल लगाया जा सके,विसर्जन दिन के समय का विशेष ध्यान रखा जाए।इस प्रकार के निर्देश दिए गए ताकि किसी प्रकार की घटना दुर्घटना न घटे।


