कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* आकाश आहूजा बने चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जैन इकाई अध्यक्ष और अतुल देशलहरा पुनः प्रदेश मंत्री”

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*

आकाश आहूजा बने चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जैन इकाई अध्यक्ष और अतुल देशलहरा पुनः प्रदेश मंत्री”

कवर्धा**छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अपने नए कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण पदों की घोषणा की है जिसमें कवर्धा के जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा को उनकी सक्रियता और बेहतर कार्य को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है वहीं अतुल देशलहरा को पुनः प्रदेश मंत्री के रूप में एवं कवर्धा इकाई के अध्यक्ष के रूप में दिनेश जैन को जिम्मेदारी दी गई है।

ज्ञात हो कि कवर्धा में व्यापारी हित में कार्य करते हुए चेंबर की वर्तमान टीम ने पूरी सक्रियता के साथ सराहनीय काम किया है, इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने आकाश आहूजा, अतुल देशलहरा और दिनेश जैन को संगठन में प्रमुख स्थान दिया है ।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा बड़ी जिम्मेदारी देने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कवर्धा जिले के व्यापारियों की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से रखने और व्यापार हित में काम करने का भरोसा दिलाया है साथ ही यह भी कहा की दिनेश जैन जी के आने से निश्चित रूप से कवर्धा में व्यापारी एकता का बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा

प्रदेश मंत्री अतुल देशलहरा ने कहा कि नई टीम नई ऊर्जा के साथ काम करते हुए व्यापारियों के हित में सार्थक कदम उठाने की बात कही है

इकाई अध्यक्ष दिनेश जैन ने कवर्धा जिले में व्यापारियों को साथ लेकर हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान करने और अच्छा व्यापारिक माहौल प्रदान करने हेतु हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया है

चेंबर के संरक्षक महावीर जैन, वर्तमान चेंबर टीम में कोर कमेटी के कुलवंत सिंह सलूजा, भजनजीत खुराना, गौतम श्रीश्रीमाल, प्रदेश मंत्री सलीम हिंगोरा, महामंत्री वनीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष द्वारिका गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश दोषी, प्रभु राजपुरोहित, कवर्धा प्रभारी अजय लूनिया, मंत्री मनोज ठाकुर, सोनू चावला, कार्यकारिणी अनिल दानी, अकरम खान, अमित शर्मा, दीप शर्मा, अमित बरडिया, संजय तिवारी, सूर्य प्रकाश केसरी, भागीरथी सिन्हा, सहित सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है |

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button