कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का पहला परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, उडनदस्ता दल ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का पहला परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, उडनदस्ता दल ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा 2025 का प्रथम दिवस कक्षा दसवीं बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए हिन्दी विषय का परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। परीक्षा के पहले दिन कवर्धा विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उडनदस्ता दल क्र.-02 द्वारा किया गया। निरीक्षण दल का नेतृत्व सहायक संचालक श्री यू.आर. चंद्राकर ने किया, जिसमें दल के सदस्य श्री नकुल पनागर (डीएमसी), श्री सतीश यदु (एम.आई.एस. प्रशासक), तथा व्याख्याता भगवती हठीले शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान, कक्षा दसवीं के परीक्षा केंद्रों सेजेस कहचरी पारा कवर्धा, सेजेस दुर्गावती चौक कवर्धा, शास. हाई स्कूल अमलीडीह, शास. उ.मा.वि. राजानवांगाव और शास. उ.मा.वि. खैरबनाकला का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से और शांतिपूर्वक संचालित पाई गईं। परीक्षा केंद्रों में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन, और पर्याप्त फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी। निरीक्षण दल ने यह पाया कि परीक्षा केंद्रों में अनुचित साधनों का प्रयोग का कोई मामला सामने नहीं आया। उन्होंने ग्लूकोज और प्राथमिक उपचार सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिया। इसके अलावा, बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी प्रपत्रों और पंजियों का समुचित संधारण किया जा रहा था।

Spread the love

Related Articles

Back to top button