कवर्धा

*जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन* *किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी* कवर्धा, कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

*जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन*

*किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी*

कवर्धा, कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

कवर्धा**जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना और लौह पुरूष सरकार वल्लभ पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना के किसानों और किसान परिवारों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

*किसानों की समस्याएं*

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू ने बताया कि दोनों कारखानों के प्रशासन द्वारा किसानों और उनके परिवार के कर्मचारियों को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना द्वारा हजारों किसानों को लाखों रुपये के नकली खाद की बिक्री कर धोखाधड़ी की गई है, जिसकी शिकायत शासन-प्रशासन से की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

*जिला कांग्रेस कमेटी की मांग*

जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि किसानों और किसान परिवारों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के हक में जिले भर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहू, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी ,आनंद सिंह,प्रशांत सिंह, अजय बंजारे  एवं  अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button