कवर्धाछत्तीसगढ़

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *रायपुर के लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार, 262 करोड़ की फर्जी खरीद-बिक्री और 26 करोड़ टैक्स चोरी का आरोप*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*रायपुर के लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार, 262 करोड़ की फर्जी खरीद-बिक्री और 26 करोड़ टैक्स चोरी का आरोप*

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग ने एक बड़ा खुलासा किया है। विभाग ने लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है, जो 10 फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये की फर्जी खरीद-बिक्री दिखाकर सरकार को 26 करोड़ रुपये के टैक्स का चूना लगा रहा था।

*फर्जी फर्मों के जरिए टैक्स चोरी का खेल*

अमन अग्रवाल ने अगस्त्य इंटरित्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी फर्में बनाईं और उनके नाम से इनवॉयसिंग के जरिए फर्जी ITC क्लेम किया। जांच में पता चला है कि इन फर्मों की कोई वास्तविक कारोबारी गतिविधि नहीं थी और उन्हें केवल टैक्स चोरी के मकसद से बनाया गया था।

*GST एक्ट के तहत कार्रवाई*

GST अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ GST एक्ट की धारा 69 और 132(B) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया है। विभाग का मानना है कि टैक्स चोरी का यह नेटवर्क राज्य में व्यापक स्तर पर फैला हुआ हो सकता है और इसमें अन्य लोग भी संलिप्त हो सकते हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button