कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट “भालू के हमले से घायल ग्रामीणों को वन विभाग ने तत्काल दी सहायता राशि

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

“भालू के हमले से घायल ग्रामीणों को वन विभाग ने तत्काल दी सहायता राशि”

कवर्धा  ***आज दिनांक 12.05.2025 को प्रातः 7ः00 बजे लगभग थुहापानी जंगल आर.एफ. 70 में 1. श्री सुखराम व. बिसाहू पटेल उम्र 60 वर्ष 2. श्री उमेन्द्र व. शिवप्रसाद पटेल उम्र 45 वर्ष साकिन बाघुटोला 3. श्रीमती झुलन बाई व. सुनउ साहू उम्र 35 वर्ष साकिन चिखली 4. श्रीमती राजमति व. भगवानी उम्र 35 वर्ष साकिन दियाबार तेन्दुपत्ता तोड़ने गये थे जहां पर दो भालूओ द्वारा भयानक हमला कर दिया गया। घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय कवर्धा लाया गया जहां पर 01 ग्रामीण श्री सुखराज व. बिसाहू पटेल उम्र 60 वर्ष साकिन बाघुटोला को गंभीर चोट आने के कारण उच्च चिकित्सा हेतु रायपुर रेफर किया गया। बाकी 03 ग्रामीणो का जिला चिकित्सालय कवर्धा में उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा, परिसर रक्षक थुहापानी एवं अन्य वनकर्मी अस्पताल पहुचे एवं तत्काल सहायता के रूप में 04 ग्रामीणो के परिजनो को सहायता राशि प्रदाय किया गया।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button